{"_id":"615e00498ebc3eb34c6bd588","slug":"two-shopkeeper-arrested-in-fake-brand-meerut-news-mrt5595578179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनी की नकली घड़ी बेचने वाले दो दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनी की नकली घड़ी बेचने वाले दो दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कंपनी की नकली घड़ी बेचने वाले दो दुकानदार धरे
मेरठ। ब्रांडेड कंपनी की नकली घड़ी बेचने वाले दो दुकानदारों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप कि 100 रुपये कीमत की घड़ी को कंपनी की मुहर लगाकर 2500 रुपये में बेचा जा रहा था।
देहलीगेट पुलिस ने अंसार हसन निवासी अख्तर मस्जिद घंटाघर और मुगीश आलम निवासी करमअली कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की दुकान घंटाघर पर है। अख्तर की दुकान में फास्ट्रेक कंपनी के नाम पर 530 नकली और मुगीश की दुकान पर सोनाटा की 204, टाइटन की 60 और फास्ट्रेक की 249 घड़ी मिली है।
थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि कंपनी ने पहले दुकानदारों को चेतावनी दी। कंपनी के मैनेजर को साथ लेकर देहलीगेट थाना पुलिस ने दोनों दुकानों की तलाशी ली, जहां यह नकली घड़ी मिली। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।