फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two proposals worth Rs 20 lakh passed in the board meeting

Meerut News: बोर्ड बैठक में 20 लाख रुपये के दो प्रस्ताव पारित

Wed, 14 Jan 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Two proposals worth Rs 20 lakh passed in the board meeting
नगर पंचायत बोर्ड बैठक का फोटो
बहसूमा। नगर पंचायत के कार्यालय में बुधवार को चेयरमैन सचिन सुकड़ी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 20 लाख रुपये के दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह के संचालन में शुरू हुई बैठक में सर्वसम्मति से सबसे पहले मुख्य प्रस्ताव 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए लिपिक मोहम्मद कामिल खां के रिक्त पद पर चपरासी बिरेंद्र कुमार को कार्यवाहक लिपिक के पद पर अनुमोदित किया गया। इसके अलावा 20 लाख रुपये के विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य तथा विभिन्न स्थानों पर टूटे पड़े चैनल की मरम्मत कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नागरिक अपना गृह कर व जल मूल्य जमा कर दें ताकि नागरिकों को अच्छी सुविधा दी जा सके। बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से कार्यवाहक लिपिक बिरेंद्र, कामिल खां, सभासद वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर, अरुण जाटव, चीनू जाटव, मोनू जाटव, सचिन, पिंकी, मोनिका जाटव, विष्णु कुमार, फूलजहां, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप प्रजापति विकास लांबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed