फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two prisoners released from Chaudhary Charan Singh District Jail

Meerut News: जिला कारागार से दो बंदी रिहा

Sun, 09 Aug 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two prisoners released from Chaudhary Charan Singh District Jail
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद दो बंदियों के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की संगठन सचिव रीना शर्मा मददगार बनकर सामने आईं। उन्होंने दोनों बंदियों का एक-एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराकर शनिवार को उन्हें जेल से रिहा कराया। माधवपुरम सेक्टर-चार निवासी जोनी और किदवईनगर गली नंबर चार निवासी रियान गत 29 जून को जेल में निरुद्ध किए गए थे। अदालत ने सात अगस्त को दोनों को सजा सुनाते एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। आर्थिक तंगी के कारण दोनों बंदी जुर्माना राशि जमा करने में असमर्थ थे। इस पर रीना शर्मा ने पहल की और दोनों का जुर्माना जमा कराया। शनिवार को जेलर हरबंश पांडेय और डिप्टी जेलर मनीष कुमार सिंह की मौजूदगी में दोनों बंदियों को रिहा कर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाॅ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि रीना शर्मा पूर्व में भी ऐसे काम कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article