{"_id":"6043d24b8ebc3ee646386763","slug":"two-people-of-uttar-pradesh-arrested-with-pistols-and-bullets-meerut-news-mrt5287037176","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के दो लोग पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के दो लोग पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के दो लोग पिस्टल व गोलियों के साथ गिरफ्तार
अनंतनाग/ बिजनौर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में जवाहर टनल के पास पिस्टल के साथ बिजनौर के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कुलगाम पुलिस ने सूचना के आधार पर जवाहर टनल के पास नाका लगाया था। इस दौरान बनिहाल से काजीगुंड की ओर आ रही सेंट्रो कार (नंबर जेके 04-9750) को रोककर जांच की। इसमें कार से एक पिस्टल व 20 गोलियां बरामद की गईं। इस पर कार में सवार मोहम्मद दानिश (निवासी राजा का ताजपुर, बिजनौर) व नौशाद (निवासी- शाहपुर रतन किरतपुर, बिजनौर) को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। अवैध रूप हथियार लेकर कहां जा रहे थे, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। बिजनौर में इनके परिजनों का कहना है कि यह दोनों एक सप्ताह पहले बिजनौर आए थे और कार से कश्मीर गए थे। नौशाद हेयर कटिंग सैलून पर काम करता है और गुड़ व मूंगफली की टिक्की बनाकर बेचता है।