{"_id":"5fcbe9778ebc3ecfc818d30f","slug":"two-people-infected-in-mawana-and-five-in-daurala-meerut-news-mrt514266371","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में दो व दौराला में पांच लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में दो व दौराला में पांच लोग संक्रमित
विज्ञापन

मवाना/दौराला/सरधना। कोरोना संक्रमण की जांच में शनिवार को मवाना में दो एवं दौराला में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, सरधना में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के नमूने लिये गए।
मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 80 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं, 46 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर मेरठ भेजे गए। शुक्रवार को भेजे गए सैंपल में गांव खेड़ी मनिहार निवासी एक ग्रामीण संक्रमित मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर 80 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें मवाना शुगर मिल का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। वहीं, 46 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं।
उधर, दौराला सीएचसी की टीम ने विभिन्न गांवों में कैंप आयोजित कर कोरोना जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि ग्राम मटौर, दौराला व मछरी में कोरोना जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 87 लोगों की कोरोना जांच की गई। इमें पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
वहीं, सरधना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी एवं संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में भी जांचकराई गई। जिसमें शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के 23 नमूने लिये गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आज सभी 85 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पत्नी व बेटी पॉजिटिव होने के बावजूद व्यापारी
पूरे दिन दुकान खोलकर बेच रहा सामान, लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के एक व्यापारी की पत्नी व बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर पंचायत ने 50 मीटर एरिया को सील कराने के लिए शनिवार को कर्मचारी भेजे। इस पर उक्त व्यापारी ने आसपास के दुकानदारों से मिलकर सील इलाके को दस मीटर में समेट दिया। इसके बाद वह बेरोकटोक घूम रहा है। इतना ही नहीं प्रतिष्ठान पर कारोबार कर रहा है। जिस कारण लोगों में दहशत है।
कस्बे के एक व्यापारी व भाजपा नेता की पत्नी व बेटी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को क्वारंटीन कर दिया। क्षेत्र में बढ़ रहे मरीजों की संख्या के बावजूद व्यापारी गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक दिसंबर को एमएलसी चुनाव के दौरान उक्त व्यापारी दौराला में भाजपा कैंप में शामिल हुआ। यही नहीं उसने आसपास के दुकानदारों के साथ मिलकर शनिवार को सील किए गए 50 मीटर इलाके का विरोध किया और 10 से 15 मीटर इलाके को सील कराया। वहीं, अपनी दुकान खोलकर लगातार व्यापार कर रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि इलाका सील कर दिया गया है। गली स्थित मकानों को बंद नहीं किया जा सकता है। व्यापारी के इधर उधर घूमने की जानकारी मिली है। निगरानी समिति व सीएचसी प्रभारी से बात हुई है। इस संबंध में निगरानी समिति रिपोर्ट देगी तो अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।