फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two people including woman died due to firing in children dispute In Meerut

Meerut : दोहरे हत्याकांड से दहला मेरठ, बच्चों के विवाद में चलीं गोलियां, महिला सहित दो की मौत, गांव बना छावनी

Mon, 10 Apr 2023 12:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 12:11 AM IST
सार

मेरठ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां बच्चों के विवाद में गोलियां चल गईं। इसमें महिला सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस टीम गांव पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन
two people including woman died due to firing in children dispute In Meerut
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार की रात दो पक्षों में गोली चल गई। यहां गोली लगने से एक महिला और युवक की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय की है। यहां रविवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज (35) को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। 
विज्ञापन

लोग घरों में हो गए कैद

इस पर दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज (45) को लगी। वह भी नहीं लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज पढ़ने के दौरान इकट्ठा हुए दोनों पक्ष

ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए। 
 

दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी

इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से मेहराज (35) व दूसरी ओर से अफरोज (45) पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल के सामने ही भिड़ने को तैयार हो गए

वहीं दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं अस्पताल के सामने ही दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। लेकिन, समय रहते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए गांव सलेमपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 खरखौदा पुलिस ने दोनों पक्षों के मकान पर दबिश दी है। लेकिन, दोनों के मकानों पर सभी लोग फरार हैं। 

एक पक्ष ने स्वयं ही महिला की हत्या करने की कही बात

मेहराज पक्ष ने बताया कि इकबाल पक्ष ने पहले मस्जिद के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही इकबाल पक्ष को जानकारी हुई कि मेहराज की मौत हो गई तो मेहराज पक्ष को फंसाने के लिए स्वयं ही अफरोज को गोली मार दी। इससे अफरोज की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed