फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people including the president of Hindu Suraksha Sangathan were arrested for burning the effigy of Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का पुतला दहन करने पर हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two people including the president of Hindu Suraksha Sangathan were arrested for burning the effigy of Mamta Banerjee
मेरठ..कंवलजीत..ममता बनर्जी का पुतला फूँकने के मामले में कोर्ट से सचिन सिरोही को मिली जमानत
- पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में कमिश्नरी पर फूंका सीएम ममता बनर्जी का पुतला
विज्ञापन

- वकीलों ने कचहरी में किया हंगामा, दोनों को कोर्ट से जमानत मिली

संवाद न्यूज एजेंसी


मेरठ। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक दिया। इस दौरान सचिन की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद सचिन सिरोही निवासी मानसरोवर व संजय सभरवाल निवासी शर्मानगर को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। दोनों की जमानत खारिज हो गई। वकीलों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों को अंतरिम जमानत मिली।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने संजय सभरवाल, बालकृष्ण राय और अन्य 50 कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान सिविल लाइन पुलिस से पुतला छीनने को लेकर उनकी छीनाझपटी भी हो गई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सचिन सिरोही ने कहा कि जिस तरह से यूपी के सीएम के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग ममता बनर्जी ने किया है, वह बर्दाश्त से बाहर है। संजय सभरवाल और सचिन को गिरफ्तार करके सिविल लाइन थाने ले गई। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर सचिन और संजय सदर थाने भेजा गया।
विज्ञापन

सचिन पर है सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप
सदर बाजार थाने में सचिन सिरोही के खिलाफ एक धार्मिक स्थल के बाहर हनुमान चालीसा पढ़कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप का मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में पुलिस ने सचिन और संजय का सदर बाजार पुलिस ने चालान कर दिया। सचिन को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed