फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people including military killed in road accidents

सड़क हादसों में फौजी समेत दो लोगों की मौत

Sun, 14 Feb 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two people including military killed in road accidents
सड़क हादसों में फौजी समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/जानीखुर्द। देहात क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग हादसों में फौजी समेत दो लोगों की मौत हो गई। पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम खटकी निवासी फौजी अर्जुन गिरी पुत्र ओमबीर शुक्रवार रात मवाना से अपने गांव लौट रहा था। सथला मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक चालक ने अर्जुन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अर्जुन पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। वह पुंछ में ड्यूटी पर तैनात था। ढाई वर्ष पूर्व रिंकी से उसकी शादी हुई थी। फौजी की मौत से भाई विकास, बहन स्वाति व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजुर्न के पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मामले में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना भी शुक्रवार रात परीक्षितगढ़ मवाना मार्ग पर हुई। ग्राम बौंदरा निवासी दीपक पुत्र कन्हैया लाल और पंकज पुत्र धर्मपाल नैनो कार से कहीं जा रहे थे। रामनगर प्याऊ के पास ट्रक और कार की आमने सामने भिंड़त हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय दीपक (21) की मौत हो गई। वहीं घायल पंकज को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। दीपक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपक की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पेशे से मजदूर दीपक परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत की खबर सुनकर माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।

वहीं मेरठ बागपत मार्ग पर जानीखुर्द में दो हादसे हुए। टटीरी बागपत निवासी रविश शनिवार को कार से मेरठ आ रहा था। गांव डालूहेड़ा के सामने गन्ने से भरी बोगी रविश की कार टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर कांवड़ मार्ग पर दो बाइक सवार युवक कस्बा सिवाल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायल सुन्दर और राजन निवासी मुरादनगर को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed