{"_id":"5c206e21bdec22569c67bac4","slug":"two-people-died-after-a-car-collide-with-tree-due-to-heavy-fog-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: घने कोहरे के कारण पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: घने कोहरे के कारण पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Mon, 24 Dec 2018 10:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
कार -फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में कोहरे ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। यहां आज सवेरे बिजनौर जिले में घने कोहरे के चलते एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना नजीबाबाद के बसीपुर थानाक्षेत्र की है। यहां नहर के पुल पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धुंध के कारण चालक कार से नियंत्र खो गया, जिसके बाद कार अचानक एक विशाल पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर से कार में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों युवकों की पहचाना अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/