{"_id":"6866de44297634f51b02550f","slug":"two-people-accused-of-firing-case-registered-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103367-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर गोली चलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर गोली चलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव रानी नगला निवासी एक व्यक्ति ने रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से दो लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव अफजलपुर उर्फ रानी नगला निवासी लाखन पोसवाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका मकान गणेशपुर मार्ग पर स्थित है। बुधवार की देर रात एक काले रंग की गाड़ी उसके घर के सामने से दो बार गुजरी। तीसरी बार में उक्त गाड़ी में सवार आरोपी पड़ोसी मदनपाल, देशराज, अमरपाल के घर पर फायरिंग और गाली गलौज करते हुए गणेशपुर मार्ग की और तेज गति से चले गए। गनीमत रही कि इस दौरान घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना शिकायतकर्ता लाखन पोसवाल के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
पीड़ित ने बताया कि वर्तमान स्थिति में उनके घर के बाहर जहां पर गोली लगी है, वहां पर गोलियों के अवशेष व निशान मौजूद हैं। उक्त घटना में कोई भी व्यक्ति पहचान में नहीं आया। लाखन पोसवाल ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कार्तिक मावी निवासी गजरौला व दीपक भाटी निवासी झुनझुनी थाना बहसूमा के संबंधियों पर थाना बहसूमा में मुकदमा दर्ज है। उक्त मुकदमे में पांच लोग जेल में हैं जो कि उसकी रिश्तेदारी के विपक्षी हैं। कार्तिक मावी व दीपक भाटी द्वारा बदले की भावना से उक्त घटना की गई है। पीड़ित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि इस मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।