फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clashed over a feud and opened fire at a house.

Meerut News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट कर घर पर की फायरिंग

Fri, 19 Sep 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over a feud and opened fire at a house.
गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद में शुक्रवार देर रात रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। हालात देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर रात तक गांव में तनाव बना रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब 20 दिन पहले गांव के दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। उस समय ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवक एक पक्ष के घर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि इसके बाद दूसरे पक्ष के युवक भी घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने भी बाइक सवार युवकों का पीछा करते हुए फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

फायरिंग की खबर फैलते ही लोग घरों में दुबक गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। पीड़ित सचिन पुत्र रामभजन ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया

गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया

गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया

गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया

गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया

गांव रसूलपुर जाहिद में विवाद के दौरान फायरिंग के बाद तैनात की गई पुलिस। मौके से।बरामद किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed