फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two old shrines were damaged, causing a commotion among locals.

Meerut News: दो पुरानी मजारें क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

Fri, 23 Jan 2026 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two old shrines were damaged, causing a commotion among locals.
मेरठ..कंवलजीत..कचहरी से बेगमपुल जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे बनी दो पुरानी मजार असामाजिक तत्व
कचहरी पुल से बेगमपुल जाने वाले मार्ग पर मेरठ कॉलेज के सामने स्थित एक मजार को तोड़ दिया गया। इसके अतिरिक्त दयानंद अस्पताल के पास बनी एक बहुत पुरानी मजार को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। उन्होंने यूपी 112 तथा लालकुर्ती पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने इस घटना के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा नाला निर्माण कार्य के दौरान ये मजारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और इन्हें पुनः निर्मित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज सेल्फ फाइनेंस कॉलेज और दयानंद अस्पताल के सामने स्थित ये मजारें लगभग 200 साल पुरानी बताई जाती हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां आकर चादर चढ़ाते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात दोनों मजारों को तोड़ दिया गया। सुबह जब लोगों ने यह देखा तो वे एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। उन्होंने मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल को सूचित किया। व्यापारी नेता उमाशंकर खटीक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मजार तोड़ने का विरोध किया। लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मजारों को पुनः बनवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के कारण यह क्षति हुई है और मजारों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed