यूपी: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला मेरठ, गंगानगर में युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार को दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या से अलग अलग इलाकों में सनसनी फैल गई। लिसाडीगेट थानाक्षेत्र में युवक को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं गंगानगर क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा री है।
गंगानगर थानाक्षेत्र के सिखेड़ा गांव निवासी मोहित (32) की शनिवार को गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मोहित का ममेरा भाई दीपक गांव में आया हुआ था। यहां बाइक टकराने को लेकर उसका गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था।
इसी बीच दीपक ने मोहित को फोन करके बुला लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मोहित ने दूसरे पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद युवक घर से तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और मोहित के सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि मोहित परिवार का इकलौता चिराग था। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। मोहित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हत्या रोडरेज को लेकर हुई है। आरोपी युवक शराब के नशे में था इसी दौरान कहासुनी हो गई जिसके बाद शराबी युवक ने मोहित के सीने पर गोलियां बरसा दीं। आरोपी के पास अवैध हथियार हाने की बात सामने आई है। वहीं बीजेपी नेता का भाई भी हत्या में शामिल होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवकी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।