{"_id":"674280d238ba6f28ba037f79","slug":"two-lakh-rupees-stolen-from-the-trunk-of-a-scooter-traders-create-ruckus-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124971-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूटी की डिग्गी से उड़ा लिए दो लाख रुपये, व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूटी की डिग्गी से उड़ा लिए दो लाख रुपये, व्यापारियों का हंगामा
विज्ञापन
पुलिस ने घटना काे संदिग्ध बताते हुए शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर दाल मंडी में बहन की शादी के लिए खरीदारी करने आए युवक की स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। इस घटना को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में कोई स्कूटी के पास आता नहीं दिख रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस्माइल नगर कोतवाली निवासी मारूफ की बहन की 28 नवंबर को बारात आनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा है। शनिवार को मारूफ भी हलवाई का सामान खरीदने के लिए सदर दाल मंडी दोस्त शाहरुख भी साथ गया था। दोनों ने दुकान तलाश की और फिर एक दुकान के सामने स्कूटी खड़ी कर अंदर सामान की जानकारी करने चले गए। दुकानदार ने पर्चा ले लिया और सामान जुटाना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि मारूफ ने पैसे अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखे हुए थे। जैसे ही उसने डिग्गी खोली तो पैसे नहीं थे। व्यापारी नेता जीतू नागपाल, अंकित समेत कुछ व्यापारी भी वहां आ गए और कार्रवाई की मांग की।