{"_id":"6901e7de8c8e0776cb0c8799","slug":"two-killed-after-bike-hit-by-bus-on-delhi-dehradun-highway-in-meerut-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-दून हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आई बाइक, महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-दून हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आई बाइक, महिला समेत दो की मौत
Wed, 29 Oct 2025 03:42 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:42 PM IST
सार
मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बदहवास परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे गौरव (निवासी लोईया गांव) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक पर गौरव के साथ दो महिलाएं भी थीं। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल ले जाया गया। यहां रीना नाम की महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी: BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-लागत के हिसाब से भाव बढ़ाए सरकार, पढ़ें-क्या बोले जयंत?
विज्ञापन
हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।