फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two juvenile offenders taken into custody in an assault case.

Meerut News: मारपीट के मामले में दो बाल अपचारी संरक्षण में लिए

Wed, 17 Jun 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two juvenile offenders taken into custody in an assault case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव रोहटा में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो बाल अपचारियों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गांव रसूलपुर रोहटा निवासी आरिफ पुत्र शौकत ने 7 जून को थाना रोहटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई के साथ पड़ोस में रहने वाले कुछ किशोरों ने मारपीट की थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों बाल अपचारियों को उनके घर से संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और लकड़ी का डंडा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड मेरठ के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed