{"_id":"6a6653258687faca530315a4","slug":"two-injured-including-a-sub-inspector-in-collision-between-motorcycles-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113001-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइकों की भिड़ंत में दरोगा सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइकों की भिड़ंत में दरोगा सहित दो घायल
विज्ञापन
बाइकों की भिडंत में घायल अशोक। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। हस्तिनापुर मार्ग पर गंगनहर पुल के पास रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मुजफ्फरनगर के भोपा थाने में तैनात उपनिरीक्षक सरताज अली और भोपा निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी दरोगा सरताज अली वर्तमान में मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा में पीआरवी ड्यूटी पर तैनात हैं। रविवार को वह अपनी बाइक से मेरठ से वापस ड्यूटी पर भोपा थाना लौट रहे थे। वह मवाना नगर पार कर हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर के पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रहे भोपा थाना क्षेत्र के बिजलेसपुर निवासी अशोक की बाइक से भिडंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मकुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में दरोगा के पैर और दूसरे व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिनका इलाज जारी है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दरोगा व एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस संबंंध में किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है।