फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two infected, cancer-prone women found on the same day, two dead

एक ही दिन में मिले 10 संक्रमित, कैंसर पीड़ित महिला सहित दो की मौत

Fri, 22 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two infected, cancer-prone women found on the same day, two dead
एक ही दिन में मिले 10 संक्रमित, कैंसर पीड़ित महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 10 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें दंपती सहित तीन लोग पिछले दिनों मुंबई से बिजनौर लौटे हैं। वहीं, गांव भोगी निवासी कैंसर पीड़ित महिला भी जांच में पॉजिटिव मिली, जिसकी शुक्रवार शाम एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पिछले दिनों मुंबई से आए हल्दौर में क्वारंटीन किए गए व्यक्ति ने भी देर रात दम तोड़ दिया। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 हो गई है। इनमें से 44 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
पिछले तीन दिन से जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। 19 मई को एक ही दिन में 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई थी। इनमें से 11 जनपद बिजनौर तथा नगीना देहात के गांव कमरुद्दीन नगर के रहने वाला एक व्यक्ति अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसकी सैंपलिंग भी अलीगढ़ जिले में ही हुई थी। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी दंपती और स्योहारा थाने के गांव किवाड़ का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। मिर्जापुर का युवक मुंबई में ही टेंपो चालक है। वह टेंपो से ही दंपती सहित अन्य लोगों को साथ लेकर मुंबई से बिजनौर लौटा था। टेंपो में कितने लोग आए थे, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है। वहीं, हल्दौर क्षेत्र में पिछले दिनों मुंबई से आए एक व्यक्ति को क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में अब तक कुल 72 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पति एम्स में, परिवार स्वाहेड़ी में क्वारंटीन किया
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगी निवासी महिला कैंसर से पीड़ित थी। महिला का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। 16 मई को महिला एम्स ऋषिकेश गई थी। वहां महिला की जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला व उसके पति को वहीं भर्ती करा दिया गया था। इसकी सूचना जिला प्रशासन बिजनौर को दी गई थी। शुक्रवार को महिला के परिवार के आठ सदस्यों को गांव स्वाहेड़ी में क्वारंटीन कराया गया है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम परिजनों को घर से ले गई। परिजनों के मुताबिक महिला की शुक्रवार देर शाम एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसडीएम बृजेश कुमार ने महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed