फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups of traders clashed for closing the market in meerut yesterday

अमन हत्याकांड: बाजार बंद कराने पर भिड़े व्यापारियों के दो गुट, पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे रही अराजकता

Sun, 13 Sep 2020 12:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Sep 2020 12:39 AM IST
सार

  • अमन जैन की हत्या के विरोध में एक गुट बंद करा रहा था बाजार, दूसरे ने किया विरोध 
  • पुलिस की मौजूदगी में सेंट्रल मार्केट में चार घंटे रहा अराजकता का माहौल

विज्ञापन
Two groups of traders clashed for closing the market in meerut yesterday
व्यापारियों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सराफ अमन जैन को इंसाफ दिलाने के बीच व्यापारियों की गुटबाजी सड़क पर आ गई। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर संयुक्त व्यापार संघ ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट बंद कराया। वही संयुक्त व्यापार संघ के दूसरे गुट ने इसका विरोध कर दिया। इस पर दोनों गुटों में हाथापाई हो गई और पत्थर भी चले। पुलिस की मौजूदगी में सेंट्रल मार्केट में चार घंटे तक अराजकता का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


जागृति विहार निवासी सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या को पांच दिन बीत गए, लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता गुट ने शास्त्रीनगर व जागृति विहार के बाजार शनिवार को बंद रखने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


व्यापारियों ने शनिवार को 10 बजे से जागृति विहार और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट से जुड़े शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट अध्यक्ष किशोर वाधवा ने दुकान खोलने का आह्वान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एक व्यापारी गुट दुकान बंद करा रहा था और दूसरा दुकान खोलने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहा था। इसी दौरान व्यापारी पंकज बजाज को एक व्यापारी नेता ने थप्पड़ मार दिया। इस पर लात घूंसे चल गए। व्यापारी ने भीड़ पर पत्थर भी फेंका इससे भगदड़ मच गई। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी।

बताया गया कि पुलिस व्यापारियों के एक गुट का समर्थन कर रही थी। व्यापारियों के बीच कई बार तीखी झड़प हुई। दोनों गुट मौके से हटने को तैयार नहीं थे। एक गुट से संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, केपी सिंह, सतीश चंद और उनके कई साथी डटे रहे और दूसरे गुट से किशोर वाधवा। पुलिस ने भी मौके से किसी गुट को नहीं हटाया, बल्कि तमाशा देखती रही। 

दोनों गुटों ने दर्ज कराया मुकदमा 
अजय गुप्ता गुट की ओर से जितेंद्र अग्रवाल उर्फ अट्टू ने नौचंदी थाने में मुकदमा कराया। आरोप लगाया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की दुकानें बंद कराई जा रही थीं। इसी दौरान कुछ व्यापारियों ने मारपीट का प्रयास किया।

वहीं नवीन गुप्ता गुट की ओर से शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट अध्यक्ष किशोर वाधवा ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि जबरन दुकान बंद कराई जा रही थी। व्यापारी पंकज बजाज के साथ मारपीट की गई। उनकी गले की चेन भी छीन ली। बाजार में कुछ शरारती तत्व बाहर से बुलाए गए थे। 

व्यापारियों के दोनों गुटों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर नौचंदी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेंट्रल मार्केट की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ली जा रही है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। -पूनम सिरोही, सीओ सिविल लाइन  

पुलिस पर व्यापारियों को पिटवाने का लगाया आरोप
सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों में टकराव की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि वह सेंट्रल मार्केट बंद करा रहे थे और पुलिस जबरन दुकान खुलवा रही थी। विरोध करने पर पुलिस ने व्यापारियों के दूसरे गुट से उनको पिटवाया और फिर लाठीचार्ज किया।

अजय गुप्ता ने लाठीचार्ज करने का कारण पूछा तो पुलिस चुप्पी साध गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की सहमति के बाद ही व्यापारियों ने बंदी का ऐलान किया था। अब लाठीचार्ज का जवाब अधिकारियों से ही मांगा जाएगा। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि विवाद की असली जड़ पुलिस है। वह दूसरे गुट से कह रही थी कि तुम दुकान खुलवाओ, जो रोकेगा उसको हम देख लेंगे। व्यापारी नेताओं ने मामले की शिकायत लखनऊ तक करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed