{"_id":"5d8a7c258ebc3e93c95f1b00","slug":"two-groups-of-students-assaulted-many-injured-sardana-news-mrt445091852","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, कई घायल
सरधना। रार्धना गांव स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। छुट्टी के बाद एक गुट ने साथियों के साथ दूसरे गुट के छात्रों को घेरकर पीटा। आरोप है कि बीच बचाव में आए शिक्षकों के साथ भी अभद्रता की गई। मारपीट में आधा दर्जन छात्र चोटिल हो गए। प्रधानाचार्य ने आरोपी गुट के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के रार्धना गांव में मोहल्ला धाती पट्टी स्थित जवाहर इंटर कॉलेज है। धाती पट्टी के साथ गांव में मोहल्ला रावत पट्टी है। स्कूल में दोनों जगह के बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार को रावत पट्टी के कक्षा 10 के छात्र और धाती पट्टी के कक्षा 11 के छात्र के बीच कहासुनी हो गई। शिक्षकों ने समझा बुझाकर मामला निपटा दिया। इस बीच कक्षा 11 के छात्र ने बस्ती में फोन कर युवकों को बुला लिया। छुट्टी के बाद जब कक्षा 10 का छात्र और उसके साथी कॉलेज से निकले तो दूसरे गुट ने युवकों के साथ हमला कर दिया। आरोप है कि बच्चों को बचाने पहुंचे प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ भी अभद्रता की गई। इससे अफरातफरी मच गई। हमले में आधा दर्जन छात्र चोटिल हो गए। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावक कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बच्चों के परिजनों का कहना है कि यही हाल रहा तो वह अपने बच्चों को कॉलेज नहीं भेजेंगे। बता दें कि इस स्कूल में करीब एक वर्ष पूर्व भी मारपीट से परेशान रावत पट्टी के लोगों ने अपने बच्चों को कॉलेज भेजने से इनकार किया था। इस संबंध में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सोहनपाल ने बताया कि आरोपी छात्र समेत 15 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।