फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups of prisoners clashed in Baghpat District Prison, one prisoner killed, another injured

यूपी: जिला कारागार में बंदियों के बीच संघर्ष, एक की हत्या, दो साल पहले इसी जेल में हुआ था मुन्ना बजरंगी का मर्डर

Sun, 03 May 2020 01:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 May 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two groups of prisoners clashed in Baghpat District Prison, one prisoner killed, another injured
jail - फोटो : amar ujala

बागपत जेल में शनिवार दोपहर बैरक संख्या 21 बंदियों के दो गुटों के बीच हुई कहासुनी हो गई, उस समय तो इनका बीचबचाव करा दिया गया, लेकिन शाम को एक गुट ने दूसरे गुट पर चम्मचों को घिसकर बनाए चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें एक बंदी ऋषिपाल की मौत हो गई। उसके पिता और नौकर सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जिला जेल में पहुंचकर मामले की जांच की। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक और वारदात से बागपत जेल प्रशासन की भूमिका और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


गत 16 अप्रैल को बसी गांव के ऋषिपाल (46) और पूर्व प्रधान ओमपाल पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ऋषिपाल, उसका पिता सत सिंह और नौकर अमित जौनमाना भी जेल गए थे। जेल में पहले से बंद काठा गांव के बबलू कश्यप और ऋषिपाल को बैरक नंबर 21 में रखा गया था। शनिवार दोपहर को ऋषिपाल की बबलू कश्यप के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दोनों को अलग-अलग बैरक में बंद कर दिया गया। शाम चार बजे के लगभग ऋषिपाल अपने नौकर के साथ बैरक से बाहर निकला तो बबलू कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर चम्मच के चाकू से उनपर हमला कर दिया। ऋषिपाल को बचाने में घायल हुए उसके पिता सत सिंह और एक अन्य को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। बंदियों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी मुन्ना बजरंगी की हत्या
जिला कारागार में नौ जुलाई 2018 की सुबह मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी और हत्या का आरोप सुनील राठी पर लगा था। पुलिस ने सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। प्रकरण की सीबीआई जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड का आरोपी है बबलू कश्यप
ऋषिपाल की हत्या का आरोप गांव काठा में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी बबलू कश्यप पर लग रहा है। बबलू कश्यप को दस दिन पहले मेरठ जेल से बागपत शिफ्ट किया गया था। चम्मच को घिसकर बनाई गई कट्टन को मिट्टी में दबाने पर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था।

प्रथम दृष्या जानकारी में आया है कि बैरक के बाथरूम की फ्लश से लोहे का टुकड़ा निकालकर हथियार के तौर हत्या में इस्तेमाल किया गया। इसकी जांच डीआईजी जेल लव कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आनंद कुमार, डीजी जेल 


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed