{"_id":"6a6fa71de1a9a44b6f04b9e7","slug":"two-groups-of-kanwariyas-clash-commotion-ensues-meerut-news-c-72-1-mct1010-157237-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रविवार देर रात हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट के पास बुलंदशहर के कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझा बुझा कर शांत किया।
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी कांवड़िया दीपक सैनी ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ कलश में गंगाजल लेकर खुर्जा जा रहे थे। उनका चार पांच कांवड़ियां लगातार पीछा करने लगे। जब वह तिरंगा गेट के पास पहुंचे तो कांवड़ियों ने उनसे गाली-गलौज की। उन्होंने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। गंगाजल के कलश को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर बुलंदशहर के कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पास में ही तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों को समझाकर रवाना किया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।