फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups fight over garbage dumping, pregnant woman injured

Meerut News: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष में मारपीट, गर्भवती महिला घायल

Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two groups fight over garbage dumping, pregnant woman injured
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र स्थित मेहंदी मोहल्ला में कूड़ा डालने को लेकर शनिवार को पड़ोसियों की बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हुई और इसमें दो माह की गर्भवती महिला घायल हो गई। घायल महिला के पति ने थाने पर तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी मोहल्ला निवासी संदीप ने रविवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया की उसकी पत्नी शिवानी दो महीने की गर्भवती है। शनिवार शाम पड़ोसी रीना के साथ कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। शिवानी व रीना के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि रीना के साथ हुई मारपीट में शिवानी घायल घायल हो गईं। पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। उसके बाद घायल शिवानी थाने पहुंची और पुलिस को प्रकरण बताया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर रीना, परवेंद्र व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed