{"_id":"6a6e17fa04e6cc85300fb83a","slug":"two-groups-clashed-over-dumping-soil-on-a-plot-sticks-and-clubs-were-used-leaving-two-people-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113135-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लॉट पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लॉट पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बपारसी गांव में शनिवार को प्लॉट पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बपारसी निवासी ऋषिपाल ने सरधना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने प्लॉट पर मिट्टी डलवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और काम रुकवाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ऋषिपाल और योगेश घायल हो गए।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्लॉट पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -