फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two employees clashed at APS Nova Hospital; a formal complaint was lodged.

Meerut News: एप्स नोवा हॉस्पिटल में दो कर्मचारी भिड़े, तहरीर दी

Wed, 30 Sep 2026 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two employees clashed at APS Nova Hospital; a formal complaint was lodged.
रक्षापुरम में है अस्पताल, दोनों पक्षों से आए दर्जनों युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड रक्षापुरम स्थित एप्सनोवा अस्पताल में दो कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से कई दर्जन लोग आमने-सामने आ गए। इस मामले में एक पक्ष द्वारा गंगानगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

एप्सनोवा अस्पताल के मनोज तोमर और गौतम प्रधान पीआरओ है। सोमवार रात दोनों के बीच हॉस्पिटल परिसर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों में मारपीट हो गई। दोनों ने ही फोन कर अपने-अपने पक्ष के दर्जनों युवक बुला लिए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन

इस मामले में मनोज तोमर द्वारा गंगानगर थाने में तहरीर दी गई। शिकायत पर पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान कर रही है। घटना को लेकर अस्पताल के मैनेजर लोकेश मावी ने बताया कि किसी बात पर मनोज तोमर और गौतम के बीच विवाद हुआ था, हालांकि दोनों को समझाया गया। वहीं, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed