फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two drunk brothers were attacked by the accused with a blade and iron rod.

Meerut News: शराब पीकर दो भाइयों पर आरोपियों ने किया ब्लेड व लोहे के कड़े से हमला

Wed, 06 May 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Two drunk brothers were attacked by the accused with a blade and iron rod.
-पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सैनी टीला में मामूली कहासुनी के बाद तीन सगे भाइयों और उनके साथियों ने दो भाइयों अमन व शिवम के पेट पर धारदार ब्लेड और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

सैनी टीला निवासी अमन सैनी ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी 4 मई को सुबह वह अपने भाइयों सचिन सैनी और शिवम सैनी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अमित, दिवासु, रितिक और ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिले। आरोपियों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज कर दी। पीड़ितों ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने ब्लेड और लोहे के कड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में अमन के चेहरे पर व शिवम के पेट पर ब्लेड से हमला किया गया। दोनों लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed