फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two died of corona infection in Meerut

कोरोना संक्रमण से मेरठ में दो की मौत, चार और सैम्पल केंद्रीय लैब भेजे

Thu, 31 Dec 2020 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two died of corona infection in Meerut
corona in india - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण से बुधवार को मेरठ में 2 मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मुजफ्फरनगर निवासी बबीता ( 50) की कोरोना से मौत हुई है। दूसरी मौत लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की हुई है। वृद्ध को कई अन्य बीमारी बीमारी भी थीं। वहीं बुधवार को  विदेश से आने वाले लोगों के चार अन्य सैंपल भी केंद्रीय लैब दिल्ली भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार बुधवार को जिले में कोरोना के 71 नए मामले मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 20691 पहुंच गई है। 5267 लोगों का टेस्ट किया गया था। जिले में अभी तक कोरोना से 394 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 66 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक 19238 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब 1059 मरीज कोरोना के सक्रिय हैं, इनमें 370 होम आइसोलेशन में है। 
विज्ञापन


4 और सैम्पल दिल्ली लैब भेजे गए

सीएमओ ने बताया कि विदेश से आने वाले चार और मरीजों के सैंपल दिल्ली की केंद्रीय लैब भेजे गए हैं। इससे पहले टीपी नगर क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी दंपति परिवार व मानसरोवर गार्डन निवासी 28 साल की युवती के सैम्पल दिल्ली की केंद्रीय लैब भेजे गए थे। जहां ढाई वर्ष की बच्ची  में कोरोना के नए वायरस की दिल्ली की लैब से पुष्टि हुई है। सीएमओ का कहना है कि विदेश से आने वाले लोगों व इनके संपर्क वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के अन्य सैंपल भी केंद्रीय लैब दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे इलाके में कराई जा रही सभी की जांच
विदेश से आने वाले लोगों में जहां 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके चुके हैं। इसमें टीपीनगर क्षेत्र का लल्लापुरा इलाका और मानसरोवर गार्डन में जिला प्रशासन ने लगातार निर्देश दिए कि यहां बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरीके से बंद रहे। यहां बुधवार को भी 380 लोगों के कोरोना जांच की गई है। सीएमओ का कहना है कि इन इलाकों को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। और प्रत्येक व्यक्ति की जांच कराई जाएगी। विदेश से आने वाले जिनमे 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

4 दिन में ही निजी अस्पताल ने बताया निगेटिव
मानसरोवर गार्डन निवासी 28 वर्षीय युवती जो 14 दिसंबर को लंदन से मेरठ आई थी। युवती का जब स्वास्थ विभाग ने कोरोना का टेस्ट कराया। जहां युवती की  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह युवती एक निजी अस्पताल में आइसोलेट है। बुधवार को युवती ने निजी अस्पताल में आइसोलेट रहने के बाद कोरोना की जांच कराई।जहां बताया गया कि युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवती ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन को बता दी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया है। 


इस युवती की रिपोर्ट के सैंपल दिल्ली की केंद्रीय लैब भेजे गए हैं। जहां से रिपोर्ट बुधवार को आनी थी, लेकिन अब  सैंपल की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी। सीएमओ अखिलेश मोहन का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के तहत 14 दिन तक कोई भी दोबारा जांच नहीं कराई जाएगी। लंदन से आई युवती के सैम्पल सेंट्रल लैब भेजे गए हैं। दिल्ली से सैंपल रिपोर्ट का आने का इंतजार है। युवती को आइसोलेट रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed