फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two deaths in fewer 22 new patients found

बुखार से दो की मौत, डेंगू के 22 नए मरीज मिले

Mon, 01 Nov 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
two deaths in fewer 22 new patients found
बुखार से दो की मौत, डेंगू के 22 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को सरधना के बपारसी गांव में शिक्षामित्र प्रदीप (40) और महिला चंचल (25) की बुखार से मौत हो गई। जिले में डेंगू के 22 नए मरीज सामने आने के बाद सक्रिय केस 299 हो गए हैं। इनमें से 71 अस्पतालों में और 228 घर पर ही इलाज करा रहे हैं। इस सीजन में सामने आए डेंगू के 1316 में से 1017 मरीज ठीक हो चुके हैं।
चंचल और शिक्षा मित्र प्रदीप की मौत इलाज के दौरान मेरठ के अस्पतालों में हुई। बपारसी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने दोनों को डेंगू बताया था। उधर सरूरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि बुखार से मौत की पुष्टि हुई है। सोमवार को जांच के लिए गांव में टीम जाएगी।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले नए मरीज
नए मरीज जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, मलियाना, लल्लापुरा, राजेंद्रनगर, जाहिदपुर और जाकिर कालोनी, दौराला, माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, रजपुरा, रोहटा, सरधना और सरूरपुर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। शहर में इस सीजन में सबसे ज्यादा डेंगू के116 मरीज मलियाना और 80 कंकरखेड़ा मे मिले हैं, जबकि देहात में रोहटा में 96 और मवाना में 86 मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का खतरा: हर रोज होगी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर जांच
बाहर से आने वालों की होगी निगरानी , कोरोना का एक मरीज मिला
मेरठ। शनिवार को जिले में कोरोना के 10 मरीज मिलने के बाद रविवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बाहर से आने वाले 100 से ज्यादा यात्रियों की जांच की गई। गनीमत रही कि कोई यात्री संक्रमित नहीं मिला। हालांकि त्योहारी सीजन में रोजाना बस अड्डों पर जांच होगी।
कोरोना के मामलों में रविवार को राहत रही। 3302 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का सिर्फ एक मरीज मिला। शहर के अस्पतालों में चार संक्रमित भर्ती हैं और चार होम आइसोलेशन में हैं। मार्च 2020 से रविवार शाम तक 66039 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि जिस निजी लैब में शनिवार को मिले 10 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनसे सैंपल मांगे गए हैं। इनकी जांच फिर से मेडिकल कॉलेज में भी कराई जाएगी। जो महिला दुबई गई है, उसकी मेडिकल कॉलेज की लैब में रिपोर्ट नेगेटिव है, उसी रिपोर्ट के आधार पर वह दुबई गई है।

आज से रात में भी करवा सकेंगे टीकाकरण, 4 लाख से ज्यादा को लगवानी है दूसरी डोज
मेरठ। सोमवार को 153 बूथों पर 36804 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में दो शिफ्टों में रात 10 बजे तक टीकाकरण करने की तैयारी है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से शाम चार बजे और दूसरी शिफ्ट शाम चार से रात 10 बजे तक चलेगी। जिले में अब तक 17 लाख 55 हजार 802 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 8 लाख 40 हजार 216 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूरा हो पाता है। अभी 4 लाख 24 हजार 37 लोग ऐसे हैं, जिनका दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो गया है, मगर उन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed