{"_id":"5f441dbc8ebc3e3d0e2aba57","slug":"two-days-of-drizzle-is-expected-modipuram-news-mrt497834081","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
दो दिन बूंदाबांदी के आसार
मोदीपुरम। बदलते मौसम के साथ दो दिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 27 और 28 अगस्त को मध्यम बारिश हो सकती है। दिन में हवाओं के चलने से गर्मी का असर कम हो रहा है। मौसम वैैज्ञानिकों की माने तो अभी उतार चढ़ाव का असर बना रहेगा। एयर क्वालिटी इंडेक्स कम चल रहा है।
वेस्ट यूपी में बदलते मौसम के साथ तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। दो दिन से आसमान पर हल्के बादलों ने डेरा डाल रखा है। जिससे अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32 व रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन बूंदाबांदी के आसार है। जबकि 27 व 28 अगस्त को मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 26 दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई अच्छी श्रेणी में चल रहा है।