फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two days before the wedding, the young man died in the hospital.

Meerut News: शादी से दो दिन पहले युवक की अस्पताल में मौत

Fri, 21 Nov 2025 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two days before the wedding, the young man died in the hospital.
गुरनीत चीमा उर्फ सोनू का फाइल फोटो
दोनों परिवार सदमे में, एक सप्ताह पहले पेट हुआ था दर्द, अस्पताल में था उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। घर में गुरनीत चीमा उर्फ सोनू (24) की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। दो दिन बाद 23 नवंबर को बरात जानी थी लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत से घर में मातम छा गया। शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं। युवक को एक सप्ताह पूर्व पेट दर्द के साथ उल्टी हुई थी। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक युवक का शुक्रवार शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गांव झड़ाका निवासी गुरनीत चीमा उर्फ सोनू को एक सप्ताह पूर्व पेट में अचानक दर्द हुआ और उल्टी हुई। इसके बाद परिजन उसे मेरठ में निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। तीन दिन उपचार चलने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजन उसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल ले गए। वहां पर भी उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। गुरनीत चीमा के ठीक होने के लिए परिवार के लोग प्रार्थना कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि गुरनीत उर्फ सोनू हंसमुख व मिलनसार था। जिसने भी सोनू की मौत की सूचना सुनी वह सन्न रह गया। शनिवार को उसके लगन सगाई तथा रविवार को विवाह समारोह का आयोजन था, जिसकी तैयारियां चल रही थी। वहीं रठौरा कलां निवासी वधू पक्ष के लोग भी बरात की तैयारियों में जुटे थे। सभी को यकीन था कि विवाह समारोह से पूर्व ही सोनू स्वस्थ होकर बरात लेकर उनके यहां पहुंचेगा। उसकी मौत से वर व वधु पक्ष के परिवारों में खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। वह दो भाइयों में छोटा था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed