फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two days admission opportunity in BPed-MPed

Meerut News: बीपीएड-एमपीएड में दो दिन प्रवेश का मौका

Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Two days admission opportunity in BPed-MPed
बीपीएड-एमपीएड में दो दिन प्रवेश का मौका
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में बीपीएड और एमपीएड कोर्सों में प्रवेश का अंतिम मौका दिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी लेकिन उनके प्रवेश नहीं हो पाए हैं, वह 26 और 27 दिसंबर को प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, अल्पसंख्यक कॉलेजों में एमएड में एडमिशन के लिए अंतिम मौका दिया गया है। 24 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे, 26 को अंतिम तिथि है। इनके बारे में पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
छात्रों ने की कैंटीन खोलने की मांग
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में तीन साल से बंद कैंटीन को दोबारा चालू कराने के लिए छात्रों ने बृहस्पतिवार को वित्त अधिकारी रमेश चंद्र निरंजन के कार्यालय में हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है, अधिकारी एक-दूसरे का कार्य क्षेत्र बताकर छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय बैंसला, गौरव भड़ाना, विशाल बैशोया, दक्ष पुरी, वरुण सरोहा, शुभम भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान कार्यालय खुले रहेंगे। कैंपस में प्रमाण पत्र आदि के कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू में दिसंबर 2022 परीक्षा का चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं के अंक की जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
राजभवन से शिक्षक के प्रमाण पत्र की जांच के आदेश
मेरठ। मेरठ कॉलेज के शिक्षक डॉ. संजय कुमार के जाति प्रमाण पत्र को लेकर राज्यपाल से शिकायत की गई थी, इस संबंध में राज्यपाल के विशेष कार्यधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने कुलपति को पत्र लिखकर जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है।

पूरे मामले में डॉ. संजय कुमार का कहना है कि जो भी आरोप हैं, वह गलत है। ब्लैकमेल करने के इरादे से ऐसी शिकायतें की जा रही है। पहले 2020 में शिकायतकर्ता के पति ने यह शिकायत की थी, उस समय जांच के बाद क्लीनचिट मिल गई थी। अब दोबारा से शिकायत की जा रही है। शिकायतकर्ता और उनके पति डिफेंस विभाग से पीएचडी करना चाहते थे, एडमिशन नहीं हो पाया तो अब गलत शिकायत करते हैं। शिकायतकर्ता इस्माईल कॉलेज में ट्यूटर हैं जबकि वह खुद को असिस्टेंट प्रोफेसर बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed