फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two daughters wept as they hugged Ankur's body, and a six-year-old girl lit the funeral pyre.

Meerut News: अंकुर के शव से लिपटकर रोईं दो बेटियां, छह साल की बच्ची ने दी मुखाग्नि

Fri, 29 May 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two daughters wept as they hugged Ankur's body, and a six-year-old girl lit the funeral pyre.
नौ बीघा जमीन के लिए हत्या करने और 23 दिन राज छिपाने का मामला
विज्ञापन

भाई की हत्या कर शव दबाने वाले पर उसकी पत्नी की भी हत्या का आरोप
संवाद/माई सिटी रिपोर्टर
बहसूमा/मेरठ। महमूदपुर सिखेड़ा गांव में नौ बीघा जमीन के लिए बड़े भाई कपिल द्वारा छोटे भाई अंकुर की हत्या करने की वारदात में शुक्रवार दोपहर अंकुर का शव लाया गया तो उनकी दो बेटियां बिलख कर रोने लगीं। छह साल की बेटी किट्टो ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। आरोपी पर भाभी की भी हत्या का आरोप लगा है। इधर, पुलिस ने आरोपी कपिल को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर लगभग तीन बजे अंकुर का शव गांव लाया गया। इस दौरान उनकी दोनों बेटियों चार साल की आरोही और छह साल की किट्टो शव से लिपटकर रो पड़ीं। मौसी जयवीरी बार-बार बेहोश हो रही थीं। वह कह रही थीं कि उनकी बच्चियां अनाथ हो गईं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। किट्टो को मुखाग्नि देता देख ग्रामीणों की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों और जयवीरी का कहना है कि चार साल पहले कपिल ने अंकुर की पत्नी राखी की हत्या की थी। उसने राखी के शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। तब परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। राखी की मौत को आत्महत्या मानकर मामला रफा-दफा कर दिया था। मौसी जयवीरी ने रोते हुए कहा कि अगर कपिल को उसी दौरान जेल भिजवा दिया जाता तो अंकुर की हत्या न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को ले जाकर क्राइम सीन दोहराया
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी कपिल को बृहस्पतिवार मौका-ए-वारदात और शव दबाने वाले स्थान पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पांच मई को अंकुर को नलकूप पर ले जाकर कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मजदूरों को ले जाकर वन क्षेत्र में गड्ढा खुदवाया। इसके बाद वह खुद बाइक पर शव लेकर गया और गड्ढे में दबाकर लौट गया। उसने गांव में सभी से कह दिया कि उसने अंकुर को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को जयवीरी के पुलिस को सूचना देने पर वारदात का खुलासा हो गया। आरोपी की निशानदेही पर एक बैसाखी, एक फावड़ा, एक 315 बोर का तमंचा और दो रस्सी बरामद की हैं।



बहसूमा के दो युवकों पर वारदात में शामिल होने का आरोप
मौसी जयवीरी और उनके रिश्तेदारों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने केवल कपिल पर कार्रवाई की है। जबकि वारदात में बहसूमा के दो अन्य युवक भी शामिल है। सीओ का कहना है कि अभी किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है। जांच में अगर किसी का नाम सामने आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीआर निकलवाकर पड़ताल की जा रही है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed