फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two criminals arrested for stealing from beauty parlor and bakery

Meerut News: ब्यूटी पार्लर और बेकरी में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for stealing from beauty parlor and bakery
मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने बांबे बाजार में ब्यूटी पार्लर और बेकरी में चोरी के मामले में दो बदमाशों कुंदन और मोहित को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया है। माॅल रोड निवासी नरिता सपरा पत्नी तरुण सपरा और सुशांत सिटी निवासी सन्नी अग्रवाल के साथ पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर संचालित है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पार्लर में गल्ले में रखे दस हजार रुपये, एक मोबाइल और पार्लर के अंदर से अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इसी के बराबर में मोती प्रयाग निवासी गरिमा मित्तल की बेकरी उत्पाद की फैक्टरी में चोरी की गई थी। इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच कर श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा निवासी कुंदन और हनुमान चौक निवासी मोहित को रजबन नाले के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड, सौंदर्य उत्पाद और 3090 रुपये बरामद किए गए। आरोपी कुंदन के खिलाफ लालकुर्ती थाने में आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा पहले से दर्ज है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed