फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two complaints were received on the police station resolution day, but none were resolved.

Meerut News: थाना समाधान दिवस में आई दो शिकायतें, समाधान किसी का नहीं हुआ

Sat, 10 Jan 2026 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 10 Jan 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Two complaints were received on the police station resolution day, but none were resolved.
थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते नायब तहसीलदार। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार नितेष सैनी ने लोगों की शिकायतों को सुनी। कुल दो शिकायतें आई लेकिन मौके पर किसी का भी समाधान नहीं हुआ। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मो. नदीम एडवोकेट ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मां के नाम प्लाॅट है। जिस पर भूमाफियाओं ने कमरा व छप्पर तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही आरोपियों ने सामान चोरी कर लिया। आरोपियों द्वारा उसका प्लाॅट बेचने की तैयारी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्लाट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। गांव भैंसा निवासी मुकेश शर्मा ने दिए शिकायती पत्र में बताया है कि तीन सौ गज का मकान पैतृक संपत्ति है। जिस पर उसका छोटा भाई निवास करता चला आ रहा है। जब भाई से अपना व माता का हिस्सा लेने की बात कही तो आरोपी ने गाली गलौच की और हिस्सा देने से साफ इन्कार कर दिया। आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed