फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two children missing from Jamnanagar reached Delhi, recovered in 24 hours

Meerut News: जमनानगर से लापता दो बच्चे पहुंच गए दिल्ली, 24 घंटे में बरामद

Tue, 27 Jun 2023 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two children missing from Jamnanagar reached Delhi, recovered in 24 hours
खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जमनानगर से रविवार को अचानक लापता हुए एक ही परिवार के दो बच्चे सोमवार को दिल्ली स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बच्चों के सकुशल बरामद होने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जमना नगर निवासी रियासत के अनुसार, मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के डबाई नगर निवासी उसका भांजा सलमान पुत्र इलियास कई दिनों से उन्हीं के पास आ रहा था। रविवार दोपहर उसका बेटा इब्राहिम (16) और सलमान (12) दोपहर के समय घर से निकले। देर शाम तक वह नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने सोमवार को बिजली बंबा पुलिस चौकी पर पहुंचकर दोनों बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। सोमवार को दोपहर में चौकी पहुंचे रियासत ने बताया कि दोनों बच्चे दिल्ली स्थित उनके किसी रिश्तेदार के यहां सकुशल पहुंच गए हैं। पुलिस ने भी बच्चों से वीडियो कॉल कर बात की। बच्चों ने बताया कि वह दोनों परिजनों को बिना बताए ही दिल्ली चले गए थे। यदि परिजनों को बताते तो परिजन उन्हें जाने नहीं देते। पुलिस ने भी दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed