फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two children got separated from their families during the Kanwar Yatra; police reunited them safely.

Meerut News: कांवड़ यात्रा में दो बच्चे परिजनों से बिछड़े, पुलिस ने सकुशल मिलाया

Sun, 09 Aug 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two children got separated from their families during the Kanwar Yatra; police reunited them safely.
दौराला। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को अलग-अलग स्थानों पर परिजनों से बिछड़े दो बच्चों को दौराला पुलिस और डायल-112 की टीम ने सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सिवाया टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मेरठ निवासी पांच वर्षीय बच्चा मिला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे बातचीत की और कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सूचना प्रसारित की। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाया। अस्थायी पुलिस चौकी सिवाया टोल प्लाजा पर उपनिरीक्षक प्रियंका चौधरी ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

वहीं, सकौती कट के पास डायल-112 की पीआरवी-4412 पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक बच्चा परिजनों से बिछड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से जानकारी लेकर आसपास तैनात पुलिस बल को सूचना दी। प्रयास के बाद परिजनों का पता लगाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। सीओ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed