फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers were surrounded and beaten at Chhabria Chungi, and were threatened with death.

Meerut News: छबड़िया चुंगी पर दो भाइयों को घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी

Sun, 10 May 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two brothers were surrounded and beaten at Chhabria Chungi, and were threatened with death.
सरधना। नगर के छबड़िया मोड़ पर बाइक सवार आरोपियों ने दो सगे भाइयों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव कक्केपुर निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई इरफान के साथ रविवार को वाहन से परचून का सामान लेकर जा रहा था। जुल्हेड़ा चौराहे पर गाड़ी का पहिया हल्के से टकरा गया, जिसमें किसी को चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि जब दोनों भाई छबड़िया चुंगी पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर में चोट आई है। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। घायलों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed