फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers beaten up for stopping them from doing stunts

स्टंट करने से रोकने पर दो भाइयों से मारपीट

Fri, 29 Aug 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beaten up for stopping them from doing stunts
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लखीपुरा में स्टंट करने से रोकने पर पांच लोगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अजीम ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने 11 बजे वह बाइक पर जिम से घर लौट रहा था। रास्ते में शादाब, अरबाज बाइक से स्टंट कर रहे थे। इससे अजीम अपनी बाइक से गिरते-गिरते बचा। उसने दोनों आरोपियों को स्टंट करने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए भाग गए। अजीम का भाई फईम आरोपियों के घर मारपीट का विरोध जताने पहुंचा तो आरोप है कि शादाब और अरबाज ने दिलशाद, मोमीन व नदीम के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इससे फईम गंभीर घायल हो गया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed