फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two booked for electricity theft

Meerut News: दो पर बिजली चोरी में केस दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Two booked for electricity theft
सरधना। ऊर्जा निगम द्वारा शुक्रवार को सरधना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र छुर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी पर हाई लॉस हाेने के कारण सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। चेकिंग के दौरान दो उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी में पकड़ा गया। इनके खिलाफ धारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सरधना के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कुल 15 कनेक्शनों की जांच की गई। इनमें से दो उपभोक्ताओं देवेंद्र सिंह निवासी कालंदी, अमित कुमार निवासी गांव छुर को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना सरधना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग के दौरान मौके पर उपखंड अधिकारी रूपेश कुमार, अवर अभियंता सरदार सिंह, प्रवर्तन दल के अवर अभियंता संतोष कुमार तथा प्रभारी संजय सिंह मौजूद रहे। निगम की ओर से बताया गया कि हाई लॉस फीडरों पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह बिजली चोरी जैसे अपराध से बचें और समय से बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed