फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two bike riders killed, two friends injured in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो दोस्त घायल

Wed, 22 Apr 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed, two friends injured in road accident
- कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
विज्ञापन

- चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे, हेलमेट भी नहीं पहना था
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेडा क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डाबका निवासी लोकेश (17) और मलियाना निवासी सनी (20) की मौत हो गई। वहीं दो अन्य साथी चिराग व चीनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था।

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि लोकेश, सनी, चिराग व चीनू किसी काम से परतापुर गए थे। मंगलवार देर रात करीब दो बजे चारों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे पर जैन शिकंजी के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर की ओर भाग गया। हादसे के बाद चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए। राहगीरों की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने लोकेश व सनी को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायलों चिराग और चीनू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश की। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सीओ दौराला का कहना है कि मामले में फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed