{"_id":"67f82fff7cc9172a9103e3c6","slug":"two-bike-riders-died-in-a-road-accident-villagers-blocked-the-road-by-placing-their-bodies-on-the-road-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107783-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे के दबथुआ में सड़क हादसे दो युवकों की मौत पर विलाप करती महिलाएं। संवाद
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुवा में रोड पार करते समय कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और किशोर की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर दोनों के शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम के आर्थिक मदद के आश्वासन पर रात 11:45 बजे जाम खोल दिया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांव बहादरपुर निवासी अभिषेक (22) और आकांशु उर्फ गोलू (16) पुत्र रविंद्र बाइक पर सवार होकर मेरठ किसी काम से गए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे घर लौट रहे थे। वह गांव दबथुवा में बहादरपुर जाने के लिए रोड पार कर रहे थे। शामली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल मेंं भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण दोनों के शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जा में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतार लग गई। आरोपी चालक कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया।
गर्भवती पत्नी को बिलखता छोड़ गया अभिषेक
ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक की कंकरखेड़ा में एसी व फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान है। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी नीतू गर्भवती है। वह घर में सबसे छोटा था। कई साल पहले उसकी मां की भी मौत हो गई थी। अभिषेक की मौत से परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दो युवकों की मौत छाया मातम
ग्रामीणों ने बताया कि आकांशु दसवीं का छात्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इसके चलते वह स्कूल के बाद शाम को अभिषेक के पास काम सीखने जाता था। बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई मजदूरी करता है। आकांशु की मौत से उसकी बहन बार-बार बेसुध हाे थी। हादसे में एक साथ दो मौत से गांव में मातम छा गया।