{"_id":"68bb13b06e336d9bde035a6b","slug":"two-artisans-ran-away-with-the-goldsmith-s-gold-worth-rs-15-lakhs-along-with-their-family-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'ऐसी कंठी बनाएंगे कि देखते रह जाओगे', फिर सराफ का 15 लाख का सोना लेकर परिवार समेत भागे दो कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'ऐसी कंठी बनाएंगे कि देखते रह जाओगे', फिर सराफ का 15 लाख का सोना लेकर परिवार समेत भागे दो कारीगर
Fri, 05 Sep 2025 10:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:15 PM IST
सार
नंदकुंज निवासी सराफ ऐश्वर्य शर्मा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि दो कारीगर उसका 147 ग्राम सोना लेकर भाग गए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
सोना। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
शहर के नंदकुंज निवासी सराफ ऐश्वर्य शर्मा ने दो कारीगरों पर 147 ग्राम सोना लेकर परिवार सहित भागने का आरोप लगाते हुए देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गले की कंठी बनाने के लिए कारीगर सोना लेकर गए थे लेकिन परिवार सहित गायब हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सीडीआर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित नंदकुंज निवासी ऐश्वर्य शर्मा ने देहली गेट थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी सरोज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 10 अगस्त को आरोपी कारीगर राजेश व शेख जहीर अब्बास निवासी पश्चिम बंगाल उनकी दुकान पर आए और सोने की अच्छी कंठी बना कर देने की बात कही थी। आरोपियों को 147 ग्राम सोना गले की कंठी बनाने के लिए दे दिया था। उन्होंने 21 अगस्त तक कंठी तैयार करके देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि सराफ ने आरोपियों के नंबर पर 21 अगस्त की शाम संपर्क किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका था। वह आरोपियों के घर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी कारीगर अपने परिवार के साथ कई दिन से गायब हैं। सराफ ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सोने की कीमत करीब 15 लाख है।