{"_id":"6a0f4ff7ab216d5e12073bb4","slug":"two-arrested-for-running-illegal-arms-factory-for-six-months-meerut-news-c-72-1-mct1011-153652-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छह महीने से चला रहे थे अवैध हथियार की फैक्टरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छह महीने से चला रहे थे अवैध हथियार की फैक्टरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- बागपत, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में भी करते थे हथियारों की तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार को अवैध हथियार की फैक्टरी का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपी लिसाड़ी गेट निवासी शुऐब उर्फ सैफ व लोहियानगर निवासी शान इलाही उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। शान इलाही के मकान में हथियार की फैक्टरी चलती मिली। आरोपी छह महीने से अवैध हथियार बना रहे थे। पुलिस मुख्य आरोपी सलमान व एक अन्य की तलाश कर रही है। आरोपी बागपत, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर में भी हथियारों की तस्करी करते थे। पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार और एक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि पिलोखड़ी पुल से कांच के पुल की ओर अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शुऐब को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को .32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और एक्टिवा स्कूटी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह सलमान और शान इलाही से हथियार लेकर 35 से 40 हजार रुपये में बेचता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर दूसरे आरोपी शान इलाही को भी गिरफ्तार कर लिया। यहां मकान के अंदर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी संचालित होती मिली। पुलिस ने मौके से तीन तैयार पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन के अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सिटी कहना है कि मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --