{"_id":"688e8624eeab84179b0eb0f4","slug":"two-arrested-for-robbing-chain-from-scooty-riding-sisters-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138024-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बहनों से चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार बहनों से चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में धनवंतरी रोड पर योगेंद्र एनक्लेव के सामने बुधवार शाम स्कूटी सवार दो बहनों से सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 20 हजार की नकदी व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है।
टीपीनगर के जगन्नाथपुरी निवासी तरुण गोयल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री कोपल और प्रियल बुधवार शाम स्कूटी पर खरीदारी करने आबूलेन गईं थीं। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रही थीं। सैन्य क्षेत्र में धनवंतरी मार्ग पर योगेंद्र एनक्लेव के सामने पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और बड़ी बेटी कोपल के गले में पड़ी चेन लूटकर भाग गए।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर रेलवे रोड की आनंदपुरी निवासी सूजल उर्फ नूडल और अमर को मेरठ पब्लिक स्कूल के पीछे वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति को सोने की चेन 20 हजार रुपये में बेच दी। उनके खिलाफ रेलवे रोड थाने में जानलेवा हमले और मारपीट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।