{"_id":"634dbf995c564e25ee0f527b","slug":"two-and-a-half-year-old-rape-victim-s-condition-stable-may-have-to-undergo-surgery-meerut-news-mrt6100524150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल की रेप पीड़िता की हालत स्थिर, करनी पड़ सकती है सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल की रेप पीड़िता की हालत स्थिर, करनी पड़ सकती है सर्जरी
विज्ञापन

मेरठ। ढाई साल की रेप पीड़िता का एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वह अभी दवाइयों पर है, लेकिन उसकी सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। इसकी आंतों में चोट है। चाइल्ड लाइन और गाजियाबाद पुलिस भी उसकी निगरानी कर रही है।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडे ने बताया कि इस बच्ची को शनिवार देर रात गाजियाबाद से रेफर कर यहां लाया गया था। गायनिक विभाग की टीम ने इसकी जांच कर रेप की पुष्टि की। डॉ. गौरव गुप्ता की टीम उसका इलाज कर रही है। वह बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई (पीआईसीयू) में भर्ती है। गाजियाबाद में यह 15 अक्तूबर की सुबह सात बजे लिंक रोड थाना क्षेत्र में पीएमडी रोड पर रेल लाइन के पास झाड़ियों में रोती हुई मिली थी। पुलिस का कहना है कि इसे अगवा कर इसका रेप किया गया। इसके बाद रेलवे लाइन की झाड़ियों में इसे फेंक दिया गया। बच्ची की मां तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के तलाश के लिए पांच टीमें लगाई हैं।