{"_id":"63584a2104b8d3611d0339c7","slug":"two-and-a-half-thousand-tons-of-garbage-collected-in-the-city-city-news-mrt6109532103","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: दीपावली पर शहर में इक्टठा हो गया ढाई हजार टन कूड़ा, नींद से नहीं जागे निगम के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: दीपावली पर शहर में इक्टठा हो गया ढाई हजार टन कूड़ा, नींद से नहीं जागे निगम के कर्मचारी
Wed, 26 Oct 2022 08:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
मेरठ शहर में जमा हुआ कूड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दीपावली पर पटाखों के अवशेष के कारण शहर में ढाई हजार टन कूड़ा जमा हो गया। मंगलवार को भले ही सरकारी अवकाश नहीं था, लेकिन निगम के कुछ अधिकारी और कर्मचारी अघोषित अवकाश पर रहे। कूड़ा लेने के लिए वाहन डिपो से गाड़ी भी कम ही निकलीं।
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों ने सोमवार को सफाई कार्य के बाद जगह-जगह रंगोली सजाई। मंगलवार को शहर की सफाई नहीं की गई। शहर में प्रतिदिन 900 से एक हजार मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। दीपावली पर पटाखे जलाने जाने के बाद कूड़ा दोगुना हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
विज्ञापन
शहर में साकेत, पांडव नगर, प्रभात नगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, फूलबाग कालोनी, सूरजकुंड, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, लाला का बाजार, सुभाष बाजार, खंदक बाजार, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड जैन नगर, मलियाना, मोहकमपुर, सरस्वती लोक, माधवपुरम, कंकरखेड़ा, गंगानगर, पल्लवपुरम आदि इलाकों में सड़कों पर पटाखों का कचरा बिखरा पड़ा रहा।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम