फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused of shooting Shubhan arrested with pistol

Meerut News: शुबहान को गोली मारने वाले दो आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two accused of shooting Shubhan arrested with pistol
शुबहान को गोली मारने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। खतौलिया चौक निवासी सुबहान को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों मोहम्मद जैद उर्फ बुशरान और जुबैर को 32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उनका सुबहान से विवाद हुआ था। इसके बाद मोहम्मद जैद के कहने पर जुबैर ने पिस्टल से गोली मारी थी।
शनिवार की सुबह प्रिय टॉकीज की खाली पड़ी भूमि पर सुबहान बुलेरो पिकअप गाड़ी में घायल अवस्था में मिला था। सुबहान की बाईं कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस ने सुबहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से उसे मेरठ भेज दिया था। अभी भी सुबहान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में सुबहान के पिता रिजवान उर्फ कल्लू ने मोहम्मद जैद और जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी मोहम्मद जैद उर्फ बुशरान निवासी खतौलिया चौक, जुबैर निवासी मोहल्ला मुन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्टल व एक कारतूस मिला है। दोनों आरोपियों पर पहले भी अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। दोनों ने पूछताछ में गोली मारने का कारण बताया कि सुबहान को घर के बाहर बुलाया और प्रिय टॉकीज के पास पार्किंग में खड़ी पिकअप गाड़ी में ले गए। उनका कुछ दिन पहले ही सुबहान से झगड़ा हो गया था। उसी दिन से सुबहान से रंजिश रखते थे। तीनों गाड़ी के अंदर बैठ गए। दोनों का सुबहान से झगड़ा हुआ और गाली गलौज हो गई। दोनों आरोपियों का कहना है कि उन्होंने सूखा नशा कर रखा था। झगड़ा बढ़ने पर मोहम्मद जैद ने सुबहान को ठोकने के लिए कहा, जिस पर जुबैर ने अंटी से पिस्टल निकालकर सुबहान को गोली मार दी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

शुबहान को गोली मारने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में। (मवाना)

शुबहान को गोली मारने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed