फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused of overturning Biryani cart sent to jail

Meerut News: बिरयानी का ठेला पलटने के दो आरोपी जेल भेजे

Thu, 08 Jun 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused of overturning Biryani cart sent to jail
सरधना। नगर में एक साल पहले नवरात्र के दौरान हुए बिरयानी का ठेला पलटने को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया था। जिसमें चार नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना पुलिस ने बुधवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कई आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

एक साल पहले नवरात्र के पहले ही दिन संगीत सिंह सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के पास शाकाहारी बिरयानी बेचने वाले दुकानदार पर मांसाहारी बिरयानी बेचने का आरोप लगाकर उसका ठेला पलट दिया था। जिसे लेकर दोनों समुदायों में काफी हंगामा हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सचिन खटीक, विक्की सैनी, मोहित ठाकुर, आशीष भरत व कई अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण में सचिन खटीक व विक्की सैनी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना पुलिस ने आरोपी मोहित ठाकुर पुत्र रवि निवासी गुजरान गेट व आशीष पुत्र भरत सिंह निवासी चौकी चमारान को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि इस प्रकरण में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed