फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused including woman sent to jail in Balraj murder case

Meerut News: बलराज हत्याकांड में महिला समेत दो आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused including woman sent to jail in Balraj murder case
- मुख्य हत्यारोपी से महिला की फोन पर हुई थी 46 बार बातचीत
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार की तड़के हत्या कर पेड़ पर लटकाते हुए जला दिया था व्यापारी बलराज का शव
नगीना। सीमेंट व्यापारी बलराज की हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटकाकर जलाने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों का चालान कर दिया। जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया। अनैतिक संबंधों का भेद खुल जाने के डर से इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
नगीना के ग्राम बघाला में बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर पूजा करने गए व्यापारी बलराज सिंह चौहान की हमलावरों ने हत्या कर दिए जाने के बाद पेड़ से लटका कर आग लगा दी थी। इस मामले में मृतक बलराज सिंह की पत्नी ने गांव के ही दो सगे भाइयों विजय और पवन को हत्या का आरोपी बताते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। नगीना पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की। जिसके बाद रविवार की दोपहर विजय और गांव की एक महिला गीता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक बलराज ने आरोपी विजय को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके चलते विजय ने बलराज को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर बलराज गांव में पंचायत करने वाला था। गांव में लोक लज्जा के डर से उसने योजनाबद्ध तरीके से बलराज कि हत्या की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि उक्त महिला षडयंत्र की आरोपी बनी है। क्योंकि घटना के बारे में उसे सब कुछ पता था। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी महिला गीता की घटना से पहले विजय से करीब 46 बार मोबाइल पर वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed