फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused have arrested who sent messages to the mining mafia of trace the location of the officials

अधिकारियों की लोकेशन ट्रेस कर खनन माफिया को मैसेज भेजने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 04:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Two accused have arrested who sent messages to the mining mafia of trace the location of the officials
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में क्राइम ब्रांच एवं बेहट पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों की लाइव लोकेशन ट्रेस कर खनन माफिया को भेजते थे। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से मैसेज और वॉयस मैसेज भेजते थे। उनके पास से दो एंड्रॉयड फोन भी बरामद किए गए। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का एक गिरोह विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों की लाइव लोकेशन ट्रेस कर खनन माफिया, वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों को भेजकर उनकी सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को बेहट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गंदेवड़ तिराहे से इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड फोन बरामद हुए। इनमें यूपी एचआर पंजाब लाइव न्यूज चैनल एवं हरियाणा यूपी भाईचारा ग्रुप आदि नामों से ग्रुप बनाकर हरियाणा राज्य, यूपी के जनपद सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर आदि के प्रशासनिक, सेल टैक्स, आरटीओ, पुलिस के अधिकारियों की लाइव लोकेशन ट्रेस की जाती थी। इसके साथ ही अवैध खनन करने वाले माफिया, अवैध खनिज का परिवहन करने वालों की सहायता के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज एवं वॉयस मैसेज ग्रुप एडमिन व ग्रुप सदस्यों को मैसेज भेजने के प्रमाण मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों जुनैद चौहान निवासी लोहरीपुर खेड़ा थाना कांधला जनपद शामली एवं मोहम्मद फुरकान निवासी जहरीपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed